छोड़ के अपने सारे काम। पहले चलो करें मतदान।।
सही व्यक्ति को हम चुनेंगे।विकास में भागीदार बनेंगे।।
वोटर लिस्ट में नाम लिखाएं ।वोटर कार्ड सभी बनवाएं ।।
जो बाटें दारू ,साड़ी ,नोट।उनको कभी न देंगे वोट ।।
आपके हाथों में है ताकत। सही उम्मीदवार को दें मत ।।
हम मतदाता ज़िम्मेदार। डालें वोट सभी नर-नार।।
वोट हमारा है अधिकार। करें नहीं इसको बेकार।।
न जाति पे,न धर्म पे।बटन दबेगा ,कर्म पे।।
है यह सबकी ज़िम्मेदारी। डालें वोट सभी नर-नारी।।
वोट की क़ीमत कभी न लेंगे। लेकिन वोट ज़रूर देंगे।।
जागरूक समाज की क्या पहचान। शत-प्रतिशत होगा मतदान।।
वोट हमारा है अनमोल। कभी न लेंगे इसका मोल।।
निर्भय हो मतदान करेगे। देश का हम सम्मान करेगे।।
मत देना अपना अधिकार। बदले में ना लो उपहार।।
न नशे से ,न नोट से।किस्मत बदलेगी वोट से।।
जो विकास के काम करेगे। वोट उन्हीं के नाम करेगे।।
वोट करें वफ़ादारी से। चयन करें समझदारी से।।
बूढ़े हों या जवान। सभी करें मतदान।।
सबकी सुनें ,सभी को जानें। निर्णय अपने मन का मानें।।
डालें वोट ,बूथ पर जाएं। लोकतंत्र का पूर्व मनाएं।।
बहकावे में कभी न आना। सोच-समझ कर बटन दबाना।।
लोकतंत्र का यह आधार। वोट न कोई हो बेकार।।
लोकतंत्र का भाग्य-विधाता। होता जागरूक मतदाता।।
एक वोट से होती जीत-हार। वोट न हो कोई बेकार।।
समय वोट के लिए निकालें। जिम्मेदारी कभी ना टालें।।
नहीं करेगे यदि मतदान। होगा बहुत बड़ा नुक़सान।।